पटना : तेजस्वी अपनी बेरोजगारी दूर करने को निकाल रहे यात्रा : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी अपनी बेरोजगारी दूर करने को बेरोजगारी यात्रा निकाल रहे हैं. करोड़ों की गाड़ी के साथ वे युवाओं की मजाक यात्रा निकाल रहे हैं. वैसे इस गाड़ी को जिसके नाम पर लिया गया है वो आश्चर्य है क्योंकि जिस बीपीएल के नाम पर उन्होंने […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी अपनी बेरोजगारी दूर करने को बेरोजगारी यात्रा निकाल रहे हैं. करोड़ों की गाड़ी के साथ वे युवाओं की मजाक यात्रा निकाल रहे हैं. वैसे इस गाड़ी को जिसके नाम पर लिया गया है वो आश्चर्य है क्योंकि जिस बीपीएल के नाम पर उन्होंने बस ली है कम से कम उसे तो सक्षम बना देते.
संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव जब विपक्ष के नेता रहे तो भी काम नहीं किया. सिर्फ घूमते रहे. विधायक के रूप में अपने क्षेत्र में जाते तक नहीं हैं. वहां भी काम नहीं किया. सिर्फ मुफ्त का वेतन उठा रहे हैं. यदि उनको इतना ही बेरोजगारों को लेकर दर्द है तो वे अपनी विधायकी छोड़ दूसरे बेरोजगार युवाओं को मौका दें. वहीं नीतीश कुमार ने रोजगार और शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के करोड़ों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










