पटना : आज भी हल्की बारिश की आशंका, बढ़ेगा रात का तापमान

पटना : पूरे प्रदेश में गुरुवार को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दरअसल अब भी बिहार के ऊपर चक्रवात का असर बना हुआ है. इसकी वजह से हल्की बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से पूरे प्रदेश में रात का […]
पटना : पूरे प्रदेश में गुरुवार को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दरअसल अब भी बिहार के ऊपर चक्रवात का असर बना हुआ है. इसकी वजह से हल्की बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से पूरे प्रदेश में रात का तापमान बढ़ेगा.
इधर बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से बढ़ा हुआ रहा. पटना का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.8, गया का सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक 26.2, पूर्णिया का तापमान सामान्य के करीब 24.6 डिग्री और पूर्णिया का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 23.8 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश का सामान्य से अधिक बना हुआ है. इसका कारण आसमान में बादलों का छाया रहना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




