ePaper

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बिहार वासियों को बधाई

Updated at : 25 Jan 2020 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बिहार वासियों को बधाई

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि हम सब आजाद हैं. हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि हम सब आजाद हैं. हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति बनाएं रखना है. शांति व सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब पुन: स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं, उन्हें शत्–शत् नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता एवं अखंडता को बनाएं रखेंगे. हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन