एनआरसी के खिलाफ यंग इंडिया मार्च
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : शनिवार को सीएए,एनआरसी,एनपीआर के खिलाफ भगत सिंह चौक से चुनौटी कुआं होते हुए इसोपुर पुल तक यंग इंडिया मार्च निकाला गया. मार्च के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन के राज्य सचिव सुधीर ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार ने देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने वाला गरीब […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : शनिवार को सीएए,एनआरसी,एनपीआर के खिलाफ भगत सिंह चौक से चुनौटी कुआं होते हुए इसोपुर पुल तक यंग इंडिया मार्च निकाला गया. मार्च के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन के राज्य सचिव सुधीर ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार ने देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने वाला गरीब विरोधी नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया है. इस आंदोलन को और तेज गति देने, शिक्षा-रोजगार पर व्यापक आंदोलन खड़ा करने के लिए देश भर के 100 से ज्यादा छात्र-युवा संगठनों ने यंग इंडिया नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है.
इस सीएए,एनआरसी,एनपीआर के खिलाफ छात्र युवा लगातार सड़कों पर हैं. वहीं फुलवारी के नया टोला नहर पर एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ ग्रामसभा कर लोगों को जागरूक किया गया. सभा को पटना जिला अध्यक्ष साधु शरण ने भी संबोधित किया और संचालन जिला सचिव मिथिलेश कुमार ने किया.
मार्च में जिला सह सचिव शशिरंजन, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, अनिल यादव, कृष्णनंदन कुमार, हरेंद्र दास, श्रवण पंडित, दिलीप, राहुल, रंजीत, महेश यादव समेत दर्जनों नौजवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










