महागठबंधन में थोड़े-से लोग हैं संवेदनशील : मोदी
Updated at : 19 Jan 2020 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जल-जीवन-हरियाली बचाने के लिए आयोजित होनेवाली मानव शृंखला को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महागठबंधन में थोड़े- से लोग हैं, जो संवेदनशील हैं. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी इसमें राजद के कई विधायकों के शामिल होने का दावा किया है. मोदी ने कभी लालू प्रसाद के करीबी […]
विज्ञापन
पटना : जल-जीवन-हरियाली बचाने के लिए आयोजित होनेवाली मानव शृंखला को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महागठबंधन में थोड़े- से लोग हैं, जो संवेदनशील हैं. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी इसमें राजद के कई विधायकों के शामिल होने का दावा किया है.
मोदी ने कभी लालू प्रसाद के करीबी रहे एक एमएलसी की कविता का उदाहरण देते हुए ट्वीट किया है कि अच्छी बात है कि महागठबंधन में थोड़े -से संवेदनशील लोग हैं. इन लोगों ने मानव शृंखला का समर्थन किया है. लालू प्रसाद और महागठबंधन के नेता इसका विरोध कर केवल यही साबित कर रहे हैं कि उनके सरोकार कितने ओछे हैं. ऐसे मुद्दे पर असहयोग करने वालों से आने वाली पीढ़ियां जवाब मांगेगी.
डिप्टी सीएम ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली बचाने के लिए दुनिया चिंतित है. बिहार सरकार ने 24,500 करोड़ के हरियाली मिशन की शुरुआत कर इस मुद्दे पर जो पहल की है, उसका अनुसरण कल दूसरे प्रदेश करेंगे. वहीं, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि राजद के कई विधायक भी मानव शृंखला में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




