बिहार में चल रही है पुरवा हवा, आज भी होगी बूंदाबांदी, रात का पारा ऊपर चढ़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2020 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शनिवार को भी पटना सहित प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. हालांकि, प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से औसतन तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इधर, पटना में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. सर्दियों में यह सबसे गर्म रात रही. […]
विज्ञापन
पटना : शनिवार को भी पटना सहित प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. हालांकि, प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से औसतन तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इधर, पटना में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. सर्दियों में यह सबसे गर्म रात रही.
पुरवा हवा चलने की वजह से बारिश की संभावना अगले 24 घंटे तक बनी रहेगी. पटना का उच्चतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री, गया में यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 26.4 डिग्री, भागलपुर का सामान्य से 4.7 डिग्री व पूर्णिया का उच्चतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में पटना में सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक 15.3 डिग्री, गया में 4.6 डिग्री अधिक 13 डिग्री, भागलपुर में सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक 13.1 व पूर्णिया में 4.3 डिग्री अधिक 12.5 डिग्री दर्ज किया गया.
रात में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना : पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन दिनों बिहार चक्रवाती सिस्टम से घिरा हुआ है. दिन में बादल आये गये. लेकिन, बूंदाबांदी रात आठ बजे से प्रारंभ हुई. रुक-रुक कर बूंदाबांदी देर रात तक होती रही. बारिश की इस फुहार से मौसम सुहाना हो गया. बादल रहने से रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




