वोटर लिस्ट में सुधार नहीं होने से मतदाताओं में आक्रोश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिक्रम : नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की लिखित आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी मतदाताओं के नाम में सुधार नहीं किये जाने से आक्रोश व्याप्त है. मतदाता विश्वजीत कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सहित कई मतदाताओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी […]
विज्ञापन
बिक्रम : नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की लिखित आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी मतदाताओं के नाम में सुधार नहीं किये जाने से आक्रोश व्याप्त है. मतदाता विश्वजीत कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सहित कई मतदाताओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी सुधार नहीं हो पाया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं दशरथ वर्मा, सुनील पासवान, मुकेश सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक जनवरी को ही सत्यापित मतदाता सूची जारी करनी थी, किंतु कार्यालय द्वारा सत्यापित मतदाता लिस्ट उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इस संबंध में बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं ने आपत्ति की थी, उनसे सुधार की लिखित शिकायत आने पर मामले की जांच की जायेगी. सत्यापित वोटर लिस्ट कार्यालय में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन