पटना : जेएनयू कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करायी जाये: जदयू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जवाहर लाल नेहरू विवि परिसर में रविवार की रात हुई मारपीट की घटना की जदयू ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बयान जारी कर सरकार से तत्काल जेएनयू के कुलपति […]
विज्ञापन
पटना : जवाहर लाल नेहरू विवि परिसर में रविवार की रात हुई मारपीट की घटना की जदयू ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की है.
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बयान जारी कर सरकार से तत्काल जेएनयू के कुलपति और इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक पदाधिकारियों को हटाने को कहा. त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार विवि परिसर में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष के साथ अन्य छात्रों के साथ मारपीट की गयी और उन्हें जख्मी किया गया, इसकी जदयू तीखी आलोचना करता है. उन्होने कहा कि जेएनयू पढ़ाई के साथ -साथ सम सामायिक मुद्दों पर बहस के लिए जाना जाता है. उन्होंने इस घटना को लेकर कुलपति, स्थानीय पुलिस और पदाधिकारियों की चुपी की भी निंदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










