हरियाली यात्रा छठा चरण : आज से सीएम निकलेंगे आठ जिलों की यात्रा पर
Updated at : 04 Jan 2020 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीएम नीतीश कुमार की छठे चरण की हरियाली यात्रा शनिवार से शुरू होगी. चार दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जिलों में जल-जीवन-हरियाली से संबंधित स्थलों का भ्रमण करेंगे और जागरूकता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. शनिवार को वह सबसे पहले बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड की […]
विज्ञापन
पटना : सीएम नीतीश कुमार की छठे चरण की हरियाली यात्रा शनिवार से शुरू होगी. चार दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जिलों में जल-जीवन-हरियाली से संबंधित स्थलों का भ्रमण करेंगे और जागरूकता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. शनिवार को वह सबसे पहले बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड की सादपुर पूर्वी पंचायत में 11 बजे योजनाओं का अवलोकन करेंगे.
इसके बाद वह खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव में योजनाओं का निरीक्षण और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. दोपहर के 2:45 बजे मुख्यमंत्री सहरसा के कहरा प्रखंड की दीवारी पंचायत के विषहरी स्थान पर योजनाओं व एकीकृत खेती का निरीक्षण करेंगे. रविवार को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के गौड़ीपुर गांव जायेंगे. उसी दिन वह सुपौल के पिपरा प्रखंड के सखुआ गांव जायेंगे और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. दोपहर तीन बजे वह सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिलाें की समीक्षा बैठक सुपौल समाहरणालय में करेंगे.
अगले दिन मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे कटिहार के कोढ़ा प्रखंड की रौतार पंचायत जायेंगे. इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे अररिया की हयातपुर पंचायत जायेंगे और 1:30 बजे अररिया कॉलेज के परिसर पार्क का उद्घाटन और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. छह जनवरी को मुख्यमंत्री किशनगंज की ठाकुरगंज पंचायत में पोखर के जीर्णोद्धार व प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे. अंतिम दिन सात जनवरी को मुख्यमंत्री 11 बजे पूर्णिया के धमदाहा प्रंखड के रूपसपुर खगहा में योजना का अवलोकन और दोपहर एक बजे पूर्णिया समाहरणालय में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलाें की समीक्षा बैठक करेंगे.
नीतीश ने खानकाह बारगाहे इश्क में की चादरपोशी
पटना : मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा रकनुद्दीन ‘इश्क’ के 238वें उर्स के मौके पर शुक्रवार को खानकाह बारगाहे इश्क, तकिया शरीफ, मित्तन घाट में चादरपोशी की व राज्य और राज्यवासियों के सुख, शांति व समृद्धि के लिए दुआ की. मौके पर खानकाह बारगाहे इश्क के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद, हजरत ख्वाजा सैय्यद तमीम इश्की, हजरत मौलाना मोहम्मद सद्दाम हुसैन एमादी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




