देश के लिए ऐतिहासिक रहा 2019 : राजीव रंजन
Updated at : 02 Jan 2020 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि बीता वर्ष देश के लिए कई मायनों में अभूतपूर्व रहा. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अपनी संकल्पना के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने एक के बाद एक ऐसे-ऐसे फैसले लिये जिनकी जरूरत वर्षों से की जा रही थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की नाकामी के कारण […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि बीता वर्ष देश के लिए कई मायनों में अभूतपूर्व रहा. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अपनी संकल्पना के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने एक के बाद एक ऐसे-ऐसे फैसले लिये जिनकी जरूरत वर्षों से की जा रही थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की नाकामी के कारण लोगों को इनका पूरा होना नामुमकिन लगता था.
साल की शुरुआत में ही भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर दुश्मनों को मोदी राज में बदले भारत की ताकत का एहसास करा दिया था. इसके अलावा इसी मुठभेड़ में पाकिस्तानियों के बीच फंस गये अभिनंदन की मात्र चंद दिनों में ससम्मान हुई रिहाई भी मोदी सरकार में ही मुमकिन हुई.
जम्मू-कश्मीर में 70 वर्ष पुराने आर्टिकल 370 जैसे नासूर का खात्मा कर एक देश, एक विधान, एक प्रधान का सपना भी सरकार ने इसी वर्ष पूरा किया. इसी वर्ष तीन तलाक का खात्मा होने से देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को एक नया जीवन मिला. पहली बार उन्हें यह एहसास हुआ कि उनकी भी कोई अहमियत है और उनके भी कुछ अधिकार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




