पटना :4 जनवरी तक सुधार लें जेंडर में त्रुटि
Updated at : 01 Jan 2020 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार बोर्ड. फिर से जारी किया गया फाइनल डमी एडमिट कार्ड अब भी कई परीक्षार्थियों के डमी एडमिट कार्ड में जेंडर की गलतियां हैं पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का फाइनल डमी एडमिट कार्ड को पुन: जारी किया गया है. इससे पहले भी दो बार समिति ने त्रुटि में […]
विज्ञापन
बिहार बोर्ड. फिर से जारी किया गया फाइनल डमी एडमिट कार्ड
अब भी कई परीक्षार्थियों के डमी एडमिट कार्ड में जेंडर की गलतियां हैं
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का फाइनल डमी एडमिट कार्ड को पुन: जारी किया गया है. इससे पहले भी दो बार समिति ने त्रुटि में सुधार के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया था.
लेकिन अब भी कई स्कूलों और कॉलेजों के परीक्षार्थियों के डमी एडमिट कार्ड में जेंडर को लेकर गलतियां हैं. जिसे 4 जनवरी तक सुधारना है. जेंडर में त्रुटि होने के कारण फाइनल डमी एडमिट कार्ड समिति ने वेबसाइट पर जारी कर दी है. मैट्रिक के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट www.biharboard.online तथा इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट bsebinteredu.in पर उपलब्ध रहेगी. फाइनल डमी एडमिट कार्ड समिति के वेबसाइट पर चार दिसंबर तक मौजूद रहेगा. समिति ने कहा है कि सभी लोग डाउनलोड कर आश्वस्त हो लेंगे कि उनके जेंडर के स्तंभ में मेल के स्थान पर फीमेल अथवा फीमेल के स्थान पर मेल तो नहीं हो गया है.
यदि किसी छात्र-छात्राओं के फाइन डमी एडमिट कार्ड में लिंग के स्तंभ में त्रुटि हो, तो चार जनवरी तक अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से अनिवार्य रूप से ऑनलाइन सुधार करा लेंगे. इसके लिए समिति का पोर्टल खुला रहेगा. इसके बाद भी किसी छात्र-छात्राओं के जारी किये जाने वाले मूल प्रवेश पत्र में जेंडर के स्तंभ में त्रुटि पायी जाती है, तो इसकी पूर्ण जवाबदेही शिक्षण संस्थान के प्रधान, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




