इंटर के समकक्ष मान्यता के लिए अब चार तक भरें फॉर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आइटीआइ पास स्टूडेंट या आइटीआइ सेकेंड इयर के स्टूडेंट इंटर के समकक्ष मान्यता के लिए अब चार जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी व अंग्रेजी) परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. पहले 25 दिसंबर तक ही फॉर्म […]
विज्ञापन
पटना : आइटीआइ पास स्टूडेंट या आइटीआइ सेकेंड इयर के स्टूडेंट इंटर के समकक्ष मान्यता के लिए अब चार जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी व अंग्रेजी) परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. पहले 25 दिसंबर तक ही फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी. मगर, तिथि समाप्त होने से पहले ही उसे बढ़ा दी गयी है. बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा फॉर्म वेबसाइट www.biharboard.online से डाउनलोड किया जायेगा.
अभ्यर्थी डाउनलोड किये गये फॉर्म को भरकर संस्थान के प्रधान के कार्यालय में जमा करेंगे. इसके बाद आइटीआइ के प्रधान फॉर्म को ऑनलाइन वेबसाइट पर चार जनवरी तक अपलोड करेंगे. आइटीआइ की ट्रेनिंग प्राप्त अथवा प्रथम वर्ष पास व दूसरे वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थियों को 12वीं के समकक्ष मान्यता देने के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी.
सामान्य श्रेणी व बीसी के छात्र-छात्राओं को 1170 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. एससी-एसटी व अन्य के छात्र-छात्राओं के लिए 945 रुपये शुल्क लगेगा. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी. पहली पाली में हिंदी विषय 100 अंक व दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय 100 अंक की परीक्षा होगी. दोनों विषयों में 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसकी परीक्षा ओएमआर पर होगी. पास करने के लिए 30-30 अंक प्राप्त किया जाना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










