पटना : व्यापारी से लूट का प्रयास असफल हुए, तो मारी गोली
Updated at : 18 Dec 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में किराना की दुकान चला रहे व्यापारी मुन्ना कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना मंगलवार की रात 10:35 की है. जानकारी के अनुसार मुन्ना दुकान बंद करने ही जा रहे थे कि बाइक सवार […]
विज्ञापन
पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में किराना की दुकान चला रहे व्यापारी मुन्ना कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना मंगलवार की रात 10:35 की है.
जानकारी के अनुसार मुन्ना दुकान बंद करने ही जा रहे थे कि बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर आएं और सिगरेट मांगने का बहाना बना कर दुकान के अंदर घुस गये और गल्ले में रखे रुपये मांगने लगे. व्यापारी के विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी और लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मौके से फरार हो गये. व्यापारी राजीव नगर का रहने वाला है.
पैर में लगी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती : पुलिस को दिये बयान में मुन्ना ने कहा कि तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आएं और जोर-जोर से चिल्लाते हुए सिगरेट मांगने लगे.
कमर में पिस्टल रखे एक अपराधी दुकान के अंदर घुस गया और रुपये मांगने लगा. वहीं जब हमने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो मारपीट करने लगे और पिस्टल रखने वाले अपराधी ने पैर में गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और तुरंत राजीव नगर थाने की पुलिस को फोन कर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस व पीड़ित के घर वालों की मदद से राजाबाजार स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है.
राजीव नगर थाना प्रभारी निशांत कुमार ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी में किराना व्यापारी मुन्ना के पैर में अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. सीसीटीवी कैमरे से तीनों बदमाशों को पुलिस जल्द ही पहचान लेगी और गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




