ePaper

लालू प्रसाद के घर में फिर कलह : बहू ऐश्वर्या का आरोप, राबड़ी ने पीट कर घर से निकाला

Updated at : 16 Dec 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद के घर में फिर कलह : बहू ऐश्वर्या का आरोप, राबड़ी ने पीट कर घर से निकाला

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के घर में एक बार फिर से कलह शुरू हो गयी है. उनकी पुत्रवधु एेश्वर्या राय ने रविवार की शाम अपनी सास व पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए गर्दनीबाग महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. ऐश्वर्या ने आरोप […]

विज्ञापन

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के घर में एक बार फिर से कलह शुरू हो गयी है. उनकी पुत्रवधु एेश्वर्या राय ने रविवार की शाम अपनी सास व पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए गर्दनीबाग महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि सास राबड़ी देवी ने उनके बाल खींचे और मारपीट की. सास के आदेश पर सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बाहर निकाल दिया.

ऐश्वर्या ने पत्रकारों को सिर के टूटे हुए बाल भी दिखाये. घटना की जानकारी मिलते ही ऐश्वर्या के पिता व पूर्व मंत्री चंद्रिका राय और मां पूर्णिमा राय भी राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे. 10, सर्कुलर रोड के बाहर आयी ऐश्वर्या को पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले गयी. जांच के बाद ऐश्वर्या फिर राबड़ी देवी के आवास के बाहर पहुंचीं और वहां सुरक्षा बलों के लिए बने टेंट में महिला थाने की पुलिस अधिकारियों के सामने राबड़ी देवी, उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसकी पुष्टि चंद्रिका राय ने की है. मालूम हो कि ऐश्वर्या और तेज प्रताप यादव के बीच तलाक का मुकदमा पटना की अदालत में चल रहा है. इसमें दो दिन बाद फैसला आने वाला है.

पहले भी लगाया था मारपीट का आरोप

इसके पहले सितंबर में भी ऐश्वर्या राेते हुए अपनी ससुराल से बाहर आयी थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ ससुराल में रोज मारपीट हाेती है. खाना भी नहीं दिया जाता है.

विवाद का कारण बना बीएन कॉलेज में लगा पोस्टर

बीएन कॉलेज में रविवार को एक पोस्टर चिपकाया गया था. इसमें ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय और मां पूर्णिमा राय के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गयी हैं. ऐश्वर्या राय ने बताया कि इसी पोस्टर को लेकर मैंने राबड़ी देवी से कहा था कि मेरे पिता को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है. इस पर राबड़ी नाराज हो गयीं और मेरे साथ मारपीट की और बाल घसीटते हुए अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि इसे बाहर निकालो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन