पटना में आज भी होगी बारिश, कल से पूरे प्रदेश में हो सकता है कोहरा
Updated at : 14 Dec 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिम और मध्य बिहार में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई. इन इलाकों में शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है. इससे पूरे प्रदेश में ठंड के जोर पकड़ने की उम्मीद है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से पूरे बिहार में कोहरे का दौर शुरू हो […]
विज्ञापन
पटना : पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिम और मध्य बिहार में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई. इन इलाकों में शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है. इससे पूरे प्रदेश में ठंड के जोर पकड़ने की उम्मीद है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से पूरे बिहार में कोहरे का दौर शुरू हो सकता है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बिहार विशेषकर पटना के ऊपर चक्रवाती हवा का दबाव बना हुआ है. ऐसी स्थिति में शनिवार की दोपहर तक बारिश होने की संभावना है. हालांकि शाम तक मौसम साफ हो जायेगा.
आइएमडी पटना के मुताबिक बिहार के धरातल पर उत्तर-पूर्वी और आसमान में पछिया हवा चल रही है. इसके चलते बादल बिहार और पूर्वी यूपी के इलाके में ठहरे हुए हैं. पूर्वी यूपी में बलिया,गाजीपुर व मऊ में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई है.
गेहूं, मक्का, चना व मसूर की फसलों के लिए वरदान, धान की फसल को नुकसान
राज्य में शुक्रवार की अहले सुबह से हो रही बारिश से गेहूं, मक्का, चना, मसूर जैसी फसलों को बहुत लाभ होगा. समय पर गेहूं, दलहन और तिलहन की फसल लगानेवाले किसानों को पहली पटवन की समस्या भी दूर हो गयी है.
दक्षिण बिहार के वैसे किसानों को इस बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा, जिनकी धान की फसल अभी खेत में ही लगी हुई है. इसके अलावा कटनी के बाद धान की फसल की अब तक दौनी नहीं हुई है तो फसल खलिहान में ही खराब हो सकती है. कृषि विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि एक से 31 अक्तूबर तक का समय दलहन की फसल की बुआई के लिए अनुकूल होती है. इसी प्रकार 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक तेलहन की बुआई के लिए आदर्श समय माना जाता है.
गेहूं की फसलों के लिए बुआई के 21 दिनों बाद पहला पटवन जरूरी होता है. इस प्रकार पहली पटवन की जरूरत इस बारिश ने पूरी कर दी है. अब तक राज्य में 50% गेहूं की बुआई हो चुकी है. वैज्ञानिकों का कहना है कि पकी हुई और पकनेवाली फसलों को इस बारिश से नुकसान होगा. रोहतास और कैमूर में धान की फसल अभी खेतों में है. उनको इस बारिश से नुकसान होगा.
1995 के बाद दिसंबर में 12 घंटे के दौरान हुई सबसे अधिक बारिश
आइएमडी पटना के मुताबिक शुक्रवार को कैमूर में चार सेंटीमीटर, सीवान, जहानाबाद,पटना और नालंदा स्थित एकंगरसराय में तीन सेंटीमीटर, अरवल, साहेबगंज, बाढ़, इस्लामपुर, बिहार शरीफ, मखदुमपुर, पचरुखी, बक्सर, बिहटा, कुद्रा व मीनापुर में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.
पटना में 30 सेंटीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी है. दिसंबर में अकेले 12 घंटे के दौरान 30 मिलीमीटर बारिश 1995 के बाद कभी नहीं हुई. इससे पहले 25 दिसंबर, 1995 को पूरे 24 घंटे में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी. दिसंबर में सर्वकालीन मासिक बारिश का रिकाॅर्ड 41 मिलीमीटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




