पटना पहुंचे भूपेंद्र यादव, संगठन प्रभारियों के साथ आज बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रदेश भाजपा के प्रभारी व सांसद भूपेंद्र यादव शनिवार की शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने पार्टी के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पूरे राज्य में बनने वाले पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण की प्रगति पर समीक्षा की गयी. वहीं, रविवार पार्टी संगठन चुनाव […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश भाजपा के प्रभारी व सांसद भूपेंद्र यादव शनिवार की शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने पार्टी के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पूरे राज्य में बनने वाले पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण की प्रगति पर समीक्षा की गयी.
वहीं, रविवार पार्टी संगठन चुनाव को लेकर होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा भी लिया. जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल भी मौजूद थे. गौरतलब है कि रविवार को आयोजित बैठक में वे सभी चुनाव पदाधिकारियों से अंतिम स्तर की बातचीत करेंगे. अब तक जिन जिलों और मंडल में अध्यक्ष का चयन हो चुका है, उसकी सूची को अंतिम रूप से सहमति प्रदान करेंगे.
इसके बाद 22 दिसंबर को भाजपा प्रदेश काउंसिल की एक विशेष बैठक होगी, जिसमें डाॅ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा की जायेगी. इससे पहले सभी 1095 मंडलों और 45 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों का चयन कर लिया जायेगा. 22 दिसंबर के पहले मंडल, जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










