पटना : कांग्रेस आज क्यों दे रही नैतिकता का ज्ञान : राजीव रंजन
Updated at : 26 Nov 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आजादी के बाद से ही अपने स्वार्थ के लिए बार-बार लोकतंत्र का माखौल उड़ाने वाली कांग्रेस को आज-कल नैतिकता याद आने लगी है. महाराष्ट्र में पासा पलटने के बाद से ही कांग्रेस के नेता लोगों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने लगे हैं. इनके हिसाब से किसी […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आजादी के बाद से ही अपने स्वार्थ के लिए बार-बार लोकतंत्र का माखौल उड़ाने वाली कांग्रेस को आज-कल नैतिकता याद आने लगी है. महाराष्ट्र में पासा पलटने के बाद से ही कांग्रेस के नेता लोगों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने लगे हैं. इनके हिसाब से किसी चुनाव में चार नंबर पर आने वाली पार्टी चोर दरवाजे से सत्ता में आने के लिए छल-प्रपंच करे, तो वह लोकतंत्र की रक्षा है.
परंतु जिस पार्टी को सबसे ज्यादा वोट और सीटें मिली हों, जिसके नेता को जनता सबसे ज्यादा पसंद करती हो, अगर वह सरकार बना ले, तो इनके हिसाब से लोकतंत्र की हत्या हो जाती है. कांग्रेस की निगाह में लोकतंत्र शुरू से ही एक खिलौने की तरह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




