बाल ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़ कांग्रेस की चौखट पर नाक रगड़ने वाले को लगा करारा झटका : सुशील मोदी

पटना:बिहारके उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद अचानक जिनका पुत्र मोह बढ़ गया था और जो बेलगाम महत्वाकांछा के चलते बाल ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़कर कांग्रेस की चौखट पर नाक रगड़ने लगे थे, उनकी मौकापरस्ती को करारा झटका लगा है. सबेरे-सबेरे मुम्बई में फणनवीस सरकार […]
पटना:बिहारके उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद अचानक जिनका पुत्र मोह बढ़ गया था और जो बेलगाम महत्वाकांछा के चलते बाल ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़कर कांग्रेस की चौखट पर नाक रगड़ने लगे थे, उनकी मौकापरस्ती को करारा झटका लगा है. सबेरे-सबेरे मुम्बई में फणनवीस सरकार का गठन राज्य में राजनीतिक स्थिरता और विकास का नया सबेरा लायेगा.
सुशील मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के नेता देवेंद्र फणनवीस को सरकार बनाने का स्पष्ट जनादेश दिया था, लेकिन समान विचारधारा के आधार पर बनी 30 साल पुरानी मित्रता को तोड़कर शिवसेना सत्ता के लिए कुछ भी करने पर उतर गयी थी. देश की आर्थिक राजधानी में जिन लोगों ने अनिश्चय की रात महीने भर लंबी कर दी थी, उन्हें सबक सिखाया जा चुका है. इससे महाराष्ट्र ही नहीं, झारखंड-बिहार सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




