पटना : झारखंड चुनाव में हम ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. गुरुवार को झारखंड हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हम के 11 उम्मीदवारों की […]
विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
गुरुवार को झारखंड हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हम के 11 उम्मीदवारों की जानकारी दी. पार्टी ने निरसा से तुलसी देवी, जारमुंडी से मुरारी कापरी, गोड्डा माहागामा से बबीता कुमारी, बरही से राजीव रंजन चंद्रवंशी, खिजरी से रामशीष कुमार, झरिया से गौतम कुमार भैया, सिमरिया से सदानंद भुईया, मधुपुर से सहुद मियां, मनिका से साहेब सिंह, लातेहार से तुलसी राम व बोकारो से निवारण प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया है. प्रवक्ता ने बताया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 25 सीटों पर झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










