बिहटा में सारंग हेलीकॉप्टर का पांच दिवसीय हवाई प्रदर्शन 14 नवंबर से शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 10:12 PM
पटना : पटना जिले के बिहटा स्थित वायु सेना स्टेशन में सारंग हेलीकॉप्टर टीम की ओर से पांच दिवसीय हवाई प्रदर्शन 14 नवंबर से शुरू होगा. पत्र सूचना कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि बिहटा स्थित वायु सेना स्टेशन में सारंग हेलीकॉप्टर टीम द्वारा पांच दिवसीय यह हवाई […]
पटना : पटना जिले के बिहटा स्थित वायु सेना स्टेशन में सारंग हेलीकॉप्टर टीम की ओर से पांच दिवसीय हवाई प्रदर्शन 14 नवंबर से शुरू होगा. पत्र सूचना कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि बिहटा स्थित वायु सेना स्टेशन में सारंग हेलीकॉप्टर टीम द्वारा पांच दिवसीय यह हवाई प्रदर्शन आगामी 14 नवंबर से शुरू होगा. यह पहली बार है जब सारंग हेलीकॉप्टर टीम बिहटा के वायु सेना स्टेशन पर प्रदर्शन करेगी.
टीम द्वारा प्रदर्शन का उद्देश्य दर्शकों को रोमांचित करना एवं युवाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है. सारंग हेलीकॉप्टर टीम का यह प्रयास है कि यूनिट के आदर्श वाक्य ‘उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा’ के जरिये राष्ट्र के युवाओं को प्रेरित करें. पटना निवासियों सहित वायु सेना स्टेशन बिहटा के आस-पास के स्थानीय लोगों के लिए सारंग हेलीकॉप्टर का रोमांचकारी प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










