कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान डूबने से 36 की मौत
Updated at : 13 Nov 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना /सारण : कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को नदी में स्नान करने के दौरान 36 लोगों की डूबने से मौत हो गयी. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 के ही मरने की पुष्टि की है. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. सबसे अधिक पटना जिले के विभिन्न घाटों पर डूबने से 10 लोगों […]
विज्ञापन
पटना /सारण : कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को नदी में स्नान करने के दौरान 36 लोगों की डूबने से मौत हो गयी. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 के ही मरने की पुष्टि की है. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. सबसे अधिक पटना जिले के विभिन्न घाटों पर डूबने से 10 लोगों की मौत हो गयी है.
पटना सिटी, मनेर व बाढ़ में दाे-दो और मसौढ़ी, बख्तियारपुर, बिहटा व दानापुर में एक-एक की मौत हुई. नालंदा में सकरी नदी में डूबने से तीन किशोरियों की मौत हो गयी, जबकि अन्य जगहों पर दो की मौत हो गयी. सारण व सीतामढ़ी में चार-चार, नवादा, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में तीन-तीन की माैत हुई, जबकि औरंगाबाद में दो युवकों की जान चली गयी.
कहां कितनी मौतें
पटना 10
नालंदा 05
सारण 04
सीतामढ़ी 04
पूर्वी चंपारण 03
मुजफ्फरपुर 03
नवादा 03
गया 02
औरंगाबाद 02
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




