अयोध्या मामला : बिहार में सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश

पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और एसपी को अयोध्या के संभावति फसले और अने वाले दिनों के त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने और शांति-व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को जिलों के डीएम व एसपी के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर की गयी वीडियो काॅन्फ्रेंससिंग के दौरान यह […]
पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और एसपी को अयोध्या के संभावति फसले और अने वाले दिनों के त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने और शांति-व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को जिलों के डीएम व एसपी के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर की गयी वीडियो काॅन्फ्रेंससिंग के दौरान यह निर्देश दिया गया.
मुख्य सचिव ने अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आनेवाले फैसले को लेकर भी अलर्ट रहने और समाज में शांति सद्भाव बनाये रखने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जिलों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में जिलों को आगामी कार्तिक पूर्णिमा और अल्पसंख्यकों के त्योहारों को लेकर समीक्षा की. इसमें सभी जिलों को पूरी तरह से शांति बनाये रखने का निर्देश दिया गया. समीक्षा में जिलों में भूमि विवाद को लेकर होनेवाले विवादों में किसी तरह की अशांति नहीं पैदा हो, इसके लिए भी अलर्ट रहने को कहा गया. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि विधि-व्यवस्था को लेकर सामान्य बैठक थी. कहीं से किसी तरह की कोई समस्या की सूचना नहीं मिली है. लेकिन, एहतियात के तौर पर सभी जिलों कोे सतर्क रहने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




