ePaper

बिहार में शराबबंदी के चलते ज्यादातर समय राज्य के बाहर गुजारते है तेजस्वी : जदयू नेता

Updated at : 30 Oct 2019 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी के चलते ज्यादातर समय राज्य के बाहर गुजारते है तेजस्वी : जदयू नेता

नयी दिल्ली: जदयू नेता आरसीपी सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के चलते पूर्व उपमुख्यमंत्री ज्यादातर समय राज्य से बाहर रहते हैं. तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में ‘‘शराब माफिया” के घूमने का आरोप लगाया था.नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी एवं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जदयू नेता आरसीपी सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के चलते पूर्व उपमुख्यमंत्री ज्यादातर समय राज्य से बाहर रहते हैं. तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में ‘‘शराब माफिया” के घूमने का आरोप लगाया था.नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी एवं राज्यसभा में पार्टी के नेता सिंह ने मुख्यमंत्री के बारे में कियेगये ट्वीट को लेकर तेजस्वी पर निशाना साधा.

राजद नेता के ट्वीट के बारे में पूछे जाने परआरसीपी सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको पता लगाना चाहिए कि वह (यादव) अधिकांश समय कहां गुजारते हैं. क्योंकि बिहार में शराबबंदी है, इसलिए वह बाहर रहते हैं. शराब माफिया हमेशा उनके इर्द-गिर्द रहता है.” राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र ने ट्वीट किया था, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन कर शराब पीते हैं. शराब माफिया उनके (मुख्यमंत्री) के आवास में खुलेआम घूमता है.” उनकी यह टिप्पणी तब आई जब शराबबंदी के मुद्दे पर कुमार के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राजद के एक नेता को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन