पटना : तीन मुखिया किये गये सम्मानित, बेहतर काम को मिला सम्मान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धरनई, सोनवर्षा व नगरनौसा पंचायतों को मिला पुरस्कार पटना : पंचायती राज मंत्रालय द्वारा बिहार की तीन पंचायतों को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए पांच पुरस्कारों से नवाजा गया है. इन पंचायतों के मुखिया को शुक्रवार को पंचायती राज विभाग द्वारा एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया है. जहानाबाद जिला के मखदुमपुर प्रखंड की […]
विज्ञापन
धरनई, सोनवर्षा व नगरनौसा पंचायतों को मिला पुरस्कार
पटना : पंचायती राज मंत्रालय द्वारा बिहार की तीन पंचायतों को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए पांच पुरस्कारों से नवाजा गया है. इन पंचायतों के मुखिया को शुक्रवार को पंचायती राज विभाग द्वारा एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया है. जहानाबाद जिला के मखदुमपुर प्रखंड की धरनई पंचायत के मुखिया अजय सिंह यादव को सर्वाधिक तीन क्षेत्रों में पुरस्कार दिया गया है.
सीतामढ़ी जिला के सोनवर्षा प्रखंड की सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल व नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड की दामोदरपुर बलढ़ा पंचायत की मुखिया रंजू को सम्मानित किया गया.पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है. इनके कार्यों से प्रेरणा लेकर राज्य के अन्य सभी पंचायतों के मुखिया व जन प्रतिनिधियों के बीच स्थानीय स्वशासन को गतिशील बनाने की पहल की जायेगी. मौके पर पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










