पटना : आरओ का पानी पीने से बचें, केवल सोनो फिल्टर का करें इस्तेमाल : प्रो मोहन

Updated at : 25 Oct 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आरओ का पानी पीने से बचें, केवल सोनो फिल्टर का करें इस्तेमाल : प्रो मोहन

पटना : बिहार, बंगाल, झारखंड, बांग्लादेश इस इलाके में पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक है. आर्सेनिक से होने वाली बीमारी की पहचान यूरिन टेस्ट, हेयर टेस्ट और नेल टेस्ट के माध्यम से चलता है. आरओ का पानी पीने से सभी को बचना चाहिए. आरओ पानी का पीएच काफी कम कर देता है. पीएच कम […]

विज्ञापन
पटना : बिहार, बंगाल, झारखंड, बांग्लादेश इस इलाके में पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक है. आर्सेनिक से होने वाली बीमारी की पहचान यूरिन टेस्ट, हेयर टेस्ट और नेल टेस्ट के माध्यम से चलता है. आरओ का पानी पीने से सभी को बचना चाहिए. आरओ पानी का पीएच काफी कम कर देता है.
पीएच कम करने के साथ-साथ मैग्नेशियम और कैल्शियम को भी हटा देता है. यह बातें एनआइटी पटना में गुरुवार को आइआइटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग के प्रो देवेंद्र मोहन ने कही. वह एनआइटी पटना में जल शक्ति अभियान के तहत पानी से आर्सेनिक निकाल कर उसे पीने योग्य बनाने पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे.
सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और सस्टेनेबल डेवलपमेंट फोरम इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर इंडिया द्वारा सस्टेनेबल आर्सेनिक रिमूवल टेक्नोलॉजी फॉर ड्रिंकिंग सप्लाइ वाटर विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रो मोहन ने कहा कि पानी पीने योग्य बनाने के लिए केवल सोनो फिल्टर का इस्तेमाल करना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन