ePaper

पटना : बेहतर नतीजे के लिए मजबूती से करेंगे काम: आरसीपी सिंह

Updated at : 25 Oct 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बेहतर नतीजे के लिए मजबूती से करेंगे काम: आरसीपी सिंह

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने उपचुनाव के परिणामों पर गुरुवार को ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा है कि बेलहर, दरौंदा, सिमरी बख्तियारपुर और किशनगंज में हमारे अनुकूल परिणाम नहीं आया. इससे हमें परेशान नहीं होना […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने उपचुनाव के परिणामों पर गुरुवार को ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा है कि बेलहर, दरौंदा, सिमरी बख्तियारपुर और किशनगंज में हमारे अनुकूल परिणाम नहीं आया. इससे हमें परेशान नहीं होना है और आगे एक बेहतर नतीजे के लिए और मजबूती से काम करना है.
वहीं, समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी प्रिंस राज को सांसद और नाथनगर में एनडीए उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल के विधायक चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है. आरसीपी सिंह ने उपचुनाव में एनडीए के कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया. है. उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं के सराहनीय परिश्रम से एनडीए ने इस सीट पर जीत हासिल की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन