ePaper

बिहार से चुने गये सतीश चंद्र दुबे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

Updated at : 22 Oct 2019 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार से चुने गये सतीश चंद्र दुबे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

नयी दिल्ली/पटना : राज्यसभा के लिए बिहार से चुने गये भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने मंगलवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दुबे को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी. राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दुबे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : राज्यसभा के लिए बिहार से चुने गये भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने मंगलवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की.

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दुबे को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी. राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दुबे बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में उच्च सदन के लिए चुने गये. यह सीट हाल ही में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन के कारण रिक्त हुई थी. दुबे 2005 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य भी रहे. इसके पहले वह बिहार विधानसभा के सदस्य भी थे. शपथ ग्रहण के समय केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन थावर चंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा के राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव के अलावा राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा सहित राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन