उपचुनावः बिहार में पांच विस व लोकसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
Updated at : 21 Oct 2019 3:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार में कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच पांच विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया.. सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, दरौंदा व नाथनगर विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर केंद्रीय […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच पांच विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया.. सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, दरौंदा व नाथनगर विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किये हैं. सभी जिला मुख्यालयों से मतदान कर्मियों को रविवार को ही बूथों पर रवाना कर दिया गया. पटना मेें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष खोला गया है.
चुनावी तैयारी को देखते हुए सीइओ कार्यालय में इ-मेल फैक्स कोषांग, एसएमएस पोल मॉनीटरिंग कोषांग, इवीएम-वीवीपैट कोषांग और मीडिया कोषांग का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है.
कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0612-2215978, 0612-2215877, 0612-2207509 और फैक्स नंबर 0612-2215611 पर मतदान से संबंधित शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी. मतदान पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 53 बूथों से सीधे मतदान की लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी.
इन बूथों पर होनेवाली पल-पल की गतिविधियों को सीधे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से देखा जायेगा.
सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे, जबकि किशनगंज, दरौंदा और नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा. वहीं, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक, जबकि हायाघाट, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर और रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे.
इन सीटों पर ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
बेलहर : लालधारी यादव (जदयू)रामदेव यादव (राजद)
नाथनगर: लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू) राबिया खातून (राजद), अजय राय (हम)
सिमरी बख्तियारपुर : अरुण यादव (जदयू) जफर आलम (राजद)
दरौंदा: अजय कुमार सिंह (जदयू) उमेश कुमार सिंह (राजद) भरत सिंह (भाकपा) जयशंकर पंडित (माले)
किशनगंज: स्वीटी सिंह (भाजपा) सइदा बानो (कांग्रेस) फिरोज आलम-(भाकपा)
समस्तीपुर लोकसभा : प्रिंसराज-(लोजपा) डाॅ अशोक कुमार (कांग्रेस)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




