ePaper

पटना : मैट्रिक परीक्षा के लिए बनाये गये 74 परीक्षा केंद्र

Updated at : 21 Oct 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मैट्रिक परीक्षा के लिए बनाये गये 74 परीक्षा केंद्र

पटना : बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2020 में पटना जिले से कुल 69025 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इसमें 32,290 छात्र और 36,735 छात्राएं होंगी. 2019 बोर्ड परीक्षा के बाद 2020 में भी पटना जिला से सबसे अधिक छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. 2019 बोर्ड परीक्षा में 39716 छात्राएं और 36415 छात्र शामिल हुए […]

विज्ञापन
पटना : बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2020 में पटना जिले से कुल 69025 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इसमें 32,290 छात्र और 36,735 छात्राएं होंगी.
2019 बोर्ड परीक्षा के बाद 2020 में भी पटना जिला से सबसे अधिक छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. 2019 बोर्ड परीक्षा में 39716 छात्राएं और 36415 छात्र शामिल हुए थे. वहीं, 2019 की तुलना में 2020 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या कम गयी है.
2020 में दसवीं कक्षा के लिए वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2020 तक आयोजित होगी. इसके लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 33 परीक्षा केंद्र लड़कों और 41 परीक्षा केंद्र लड़कियों के लिए बनाये गये हैं. 2019 की परीक्षा में भी 74 परीक्षा सेंटर बनाये गये थे. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा (इंटरनल एसेसमेंट) 20 से 22 जनवरी तक संचालित होंगे. बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगातार चल रही है. लेकिन कुछ स्कूलों ने अभी तक शिक्षकों की जानकारी नहीं दी है.
24 तक हर हाल में शिक्षकों की सूची विषयवार देनी होगी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के राजकीय और राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों से विषयवार शिक्षकों की सूची मांगी है. सभी माध्यमिक विद्यालयों को 24 तक जानकारी सौंपनी है. अगर 24 तक सूची जमा नहीं होती है, तो विद्यालय के प्रधान के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी.
इस संबंध में समिति के परीक्षा नियंत्रक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भी लिख कर जानकारी दे दी है. पत्र में कहा है कि आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन के उद्देश्य से तीन बार माध्यमिक विद्यालयों से विषयवार शिक्षकों की सूची मांगी गयी थी. लेकिन सूची नहीं मिली है. अब अगर 24 अक्तूबर तक सूची नहीं मिली, तो प्राचार्य पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन