बिहार : विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव कल, सुबह 7 बजे से मतदान

पटना : बिहार में पांच विधानसभा किशनगंज, सिमरीबख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर तथा समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू हो जायेगा. चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया […]
पटना : बिहार में पांच विधानसभा किशनगंज, सिमरीबख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर तथा समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू हो जायेगा. चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. सभी जिला मुख्यालयों से चुनाव अधिकारियों को मतदान केंद्रों तक रवाना कर दिया गया.
पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. चुनावी तैयारी को देखते हुए सीइओ कार्यालय में ईमेल फैक्स कोषांग, एसएमएस पोल मॉनिटरिंग कोषांग, इवीएम-वीवीपैट कोषांग और मीडिया कोषांग का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है. 53 मतदान केंद्रों पर लाइव बेवकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा स्थापित किये गये कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0612-2215978, 0612-2215877,0612-2207509 और फैक्स नंबर 0612-2215611 पर मतदाता मतदान से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं. मतदान पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गयी है. इसके माध्यम से बूथों पर राज्य में हो रहे एक लोकसभा व पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दिन 53 बूथों से सीधे मतदान का लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी. इन बूथों पर होनेवाली पल-पल की गतिविधियों को सीधे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से देखा जायेगा.
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र और बेलहर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. जबकि, किशनगंज विधानसभा, दरौंदा विधानसभा और नाथनगर विधानसभा के सभी बूथों पर वोट सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक डाला जायेगा. इसमें समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुशेश्वरस्थान विधान सभा के सभी बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाला जायेगा. समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अन्य विधानसभा क्षेत्र हायाघाट, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर और रोसड़ा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




