बिहार का बदला मौसम, राजधानी पटना में बूंदाबादी से तापमान में गिरावट, ...जानें किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश?

पटना : बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. शनिवार को सुबह राजधानी पटना में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, राजधानी पटना में जलजमाव से कई इलाकों में अब तक निजात नहीं मिल पायी है. जलजमाव से प्रभावित इलाकों के लोग तेज बारिश की संभावना […]
पटना : बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. शनिवार को सुबह राजधानी पटना में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, राजधानी पटना में जलजमाव से कई इलाकों में अब तक निजात नहीं मिल पायी है. जलजमाव से प्रभावित इलाकों के लोग तेज बारिश की संभावना को लेकर खौफजदा हो गये हैं.
मौसम विभाग ने राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में मेघ-गर्जन, वज्रपात और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. साथ ही जहानाबाद, भोजपुर जिले के कुछ इलाकों में भी शनिवार को मेघ-गर्जन, वज्रपात और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सूचना दी है.
औरंगाबाद, भागलपुर, गया, नालंदा, राजगीर में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है. पटना में शनिवार को और पूर्णिया में रविवार को बारिश की संभावना है. जबकि, सुपौल में मंगलवार को बारिश हो सकती है. इधर, मुजफ्फरपुर में भी दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




