दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा जदयू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारी में जदयू जुट गया है. इसे लेकर पार्टी ने 23 अक्तूबर को नयी दिल्ली के बदरपुर में दिल्ली प्रदेश के सक्रिय सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है. इसमें करीब दो हजार सदस्यों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे. हालांकि […]
विज्ञापन
पटना : दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारी में जदयू जुट गया है. इसे लेकर पार्टी ने 23 अक्तूबर को नयी दिल्ली के बदरपुर में दिल्ली प्रदेश के सक्रिय सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है. इसमें करीब दो हजार सदस्यों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे. हालांकि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है.
सूत्रों का कहना है कि हाल ही में दिल्ली प्रदेश जदयू अध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारी पटना आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल चुके हैं. दरअसल दिल्ली में बिहार के लोगों की अच्छी-खासी संख्या होने की वजह से अन्य दलों में भी बिहारी मूल के नेता बड़ी हैसियत में हैं. बिहार के वोटर कई क्षेत्रों में चुनाव परिणाम को प्रभावित करते हैं. ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के पहले से ही पार्टी वैसे इलाकों में अपनी सक्रियता दिखायेगी, जहां बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या अधिक है.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद ने बताया कि जदयू दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगा. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. इसी सिलसिले में पार्टी के सक्रिय सदस्यों की प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










