ePaper

शनिवार की शाम को थम जायेगा बिहार उप चुनाव प्रचार का शोर

Updated at : 18 Oct 2019 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
शनिवार की शाम को थम जायेगा बिहार उप चुनाव प्रचार का शोर

पटना : बिहार में होनेवाले विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम पांच बजे थम जायेगा. मालूम हो कि बिहार विधानसभा की पांच सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, नाथनगर और दरौंदा में उपचुनाव हो रहा है. साथ ही समस्तीपुर लोकसभा के लिए भी उपचुनाव हो रहा है. यह उपचुनाव अगले साल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में होनेवाले विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम पांच बजे थम जायेगा. मालूम हो कि बिहार विधानसभा की पांच सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, नाथनगर और दरौंदा में उपचुनाव हो रहा है. साथ ही समस्तीपुर लोकसभा के लिए भी उपचुनाव हो रहा है.

यह उपचुनाव अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव का ट्रेलर माना जा रहा है. इसलिए इस उपचुनाव में सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कुल 51 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 45 प्रत्याशी पुरुष और छह महिला प्रत्याशी हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों के अनुसार समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में दो महिला प्रत्याशी सहित कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में दो महिला प्रत्याशी समेत आठ प्रत्याशी, सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में छह प्रत्याशी, दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी, नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में दो महिला प्रत्याशी सहित 14 प्रत्याशी, बेलहर विधानसभा क्षेत्र में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

पांच विधानसभा क्षेत्रों में बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के चार और बीजेपी का एक प्रत्याशी मैदान में है. वहीं, विपक्ष की ओर से आरजेडी के चार प्रत्याशी और कांग्रेस के एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, लोकसभा उपचुनाव में एनडीए की ओर से एलजेपी के प्रिंस राज, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार चुनावी मैदान में हैं.

उप चुनाव में सीपीआइ ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं. गैर मान्यता प्राप्त दलों के 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जबकि, 24 निर्दलीय प्रत्याशी उप चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन