ePaper

सीएम 17 को दरौंदा, किशनगंज में करेंगे सभा, बेलहर-नाथनगर विस क्षेत्रों का दौरा करेंगे जायसवाल

Updated at : 13 Oct 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम 17 को दरौंदा, किशनगंज में करेंगे सभा, बेलहर-नाथनगर विस क्षेत्रों का दौरा करेंगे जायसवाल

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 अक्तूबर को दरौंदा व किशनगंज विधानसभा तथा समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी रहेंगे. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मोदी ने दी है. 15 से 17 अक्तूबर तक उपमुख्यमंत्री एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और चुनावी सभा […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 अक्तूबर को दरौंदा व किशनगंज विधानसभा तथा समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी रहेंगे. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मोदी ने दी है. 15 से 17 अक्तूबर तक उपमुख्यमंत्री एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और चुनावी सभा करेंगे. चुनावी दौरे की जानकारी देते हुए मोदी ने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं.
15 से 17 तक उपमुख्यमंत्री का होगा रोड शो : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी 15 अक्तूबर को बेलहर और नाथनगर, 16 को सिमरी बख्तियारपुर में चुनावी सभा, रोड शो, कार्यकर्ताओं की बैठक व जनसंपर्क आदि करेंगे. उन्हांेने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है. बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए और सरकार के विकास कार्यों के साथ है. जनता विपक्ष के किसी बहकावे में आकर भ्रमित होने वाली नहीं है.
बेलहर-नाथनगर विस क्षेत्रों का दौरा करेंगे जायसवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल और एनडीए के अन्य नेता भी दौरा कर एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. डा जायसवाल अब तक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ ही सिमरी बख्तियारपुर, किशनगंज व दरौंदा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पार्टी व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. अगले तीन दिन में बेलहर और नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों में उनका दौरा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन