पटना : भाजपा का देशद्रोह के मुकदमे से वास्ता नहीं : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा ने कभी भीड़ की हिंसा का समर्थन नहीं किया. इस मुद्दे पर पीएम को पत्र लिखने वालों के खिलाफ दायर मामले से भाजपा या संघ परिवार का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि एक आदती मुकदमेबाज (सीरियल लिटिगेंट) ने महज अखबारी कतरनों के […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा ने कभी भीड़ की हिंसा का समर्थन नहीं किया. इस मुद्दे पर पीएम को पत्र लिखने वालों के खिलाफ दायर मामले से भाजपा या संघ परिवार का कोई लेना-देना नहीं है.
उन्होंने कहा कि एक आदती मुकदमेबाज (सीरियल लिटिगेंट) ने महज अखबारी कतरनों के आधार पर देश की 49 हस्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें अन्य आरोपों के साथ देशद्रोह वाली धारा भी जोड़ दी गयी थी. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन समेत कई ख्याति प्राप्त लोगों के खिलाफ मामले दायर कर चुका है और जिसने अब तक 715 पीआइएल दायर किये हैं, उसने चार साल पहले मेरे खिलाफ भी मामला दायर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










