ePaper

नीतीश कुमार एक और कार्यकाल के लिए जदयू के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये

Updated at : 06 Oct 2019 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार एक और कार्यकाल के लिए जदयू के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये

नयी दिल्ली/पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक और कार्यकाल के लिए जदयू का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. उनकी पार्टी ने रविवार को यह घोषणा की. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने बताया कि इस पद के लिए नीतीश एकमात्र उम्मीदवार थे और रविवार को नामांकन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक और कार्यकाल के लिए जदयू का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. उनकी पार्टी ने रविवार को यह घोषणा की. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने बताया कि इस पद के लिए नीतीश एकमात्र उम्मीदवार थे और रविवार को नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद उन्हें पार्टी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया.

नीतीश की ओर से पार्टी के नेताओं के समूहों ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किये थे. ऐसे वक्त जब भाजपा के साथ जदयू का गठबंधन असहज दौर से गुजर रहा है, पार्टी के अविवादित नेता के तौर पर नीतीश राज्य में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू का नेतृत्व करेंगे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने राज्य में, खासतौर पर पटना में आयी हालिया बाढ़ से निपटने में सरकार की अक्षमता सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उनके नेतृत्व की आलोचनाकी है. भाजपा के एक अन्य नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय पासवान ने यह मांग की है कि नीतीश मुख्यमंत्री पद के लिए अब भगवा पार्टी के किसी नेता का मार्ग प्रशस्त करें.

राजनीतिक विश्लेषक इस हालिया घटनाक्रम को भारी जनादेश के साथ केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा राजग के अन्य घटक दलों पर अपनी सर्वोच्चता स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं. वहीं, जदयू का मानना है कि नीतीश राजग के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं और वह भाजपा के लिए कोई गुंजाइश छोड़ने को इच्छुक नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन