मार्च तक पूरी होंगी हर घर नल का जल व नाली-गली योजनाएं

Updated at : 06 Oct 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च तक पूरी होंगी हर घर नल का जल व नाली-गली योजनाएं

पटना : सरकार के सात निश्चय की दो बड़ी योजनाओं की हर घर नल-जल और हर गली पक्की योजना अगले वर्ष मार्च तक पूरी रही है. दरअसल, नगर विकास व आवास विभाग की ओर से शहरी नगर निकायों में अधिकांश काम बीते पांच माह में पूरा होने की पूरी संभावना है. सबसे अधिक तेजी से […]

विज्ञापन

पटना : सरकार के सात निश्चय की दो बड़ी योजनाओं की हर घर नल-जल और हर गली पक्की योजना अगले वर्ष मार्च तक पूरी रही है. दरअसल, नगर विकास व आवास विभाग की ओर से शहरी नगर निकायों में अधिकांश काम बीते पांच माह में पूरा होने की पूरी संभावना है. सबसे अधिक तेजी से हर घर नल जल को लेकर हो रहे हैं.

कुल 141 नगर निकायों में से 75 फीसदी निकायों में अधिकांश काम पूरा हो गया है. जबकि मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर से लेकर अन्य बड़े 36 निकायों में अमृत मिशन के तहत काम पूरे किये जा रहे हैं. जिनमें अधिकांश काम दो माह में पूरे होने वाले हैं. दशहरा के बाद इस एजेंडे को लेकर बैठक होगी.
पक्की गली-नाली: दिसंबर पर देनी है रिपोर्ट
नल-जल के अलावा हर घर पक्की नली-गाली का भी काम तेजी से शहरी निकायों में पूरा किया जा रहा है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने विभागीय नोडल पदाधिकारी को हर घर नल जल के एक फार्मेट में सभी निकायों के अब तक किये गये काम की रिपोर्ट मांगी है.
इस फार्मेट के अनुसार पटना से लेकर 11 नगर निगम क्षेत्रों में 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है. जबकि छोटे निकायों में भी तेजी से काम किये जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन