ePaper

राज्यसभा उपचुनाव : सुधांशु त्रिवेदी यूपी और सतीश दुबे बिहार से भाजपा उम्मीदवार

Updated at : 03 Oct 2019 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा उपचुनाव : सुधांशु त्रिवेदी यूपी और सतीश दुबे बिहार से भाजपा उम्मीदवार

नयी दिल्ली/पटना : भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी तथा बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की. भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है. यह सीट अरुण जेटली के निधन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी तथा बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की.

भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है. यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी. पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया है. बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है. भाजपा को इन सीटों पर जीत का भरोसा है. उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है, जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है.

गौरतलब है उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव 16 अक्तूबबर को होंगे. चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसी दिन चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिये जायेंगे. अरुण जेटली और राम जेठमलानी की क्रमश: 24 अगस्त और 9 सितंबर को हुए निधन के बाद से उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटें रिक्त हैं. इन दो सीटों के लिए उपचुनाव को लेकर अधिसूचना 27 सितंबर को जारी हो गयी है, जबकि नामांकन के लिए अंतिम तिथि चार अक्तूबर है. नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्तूबर को होगी, वहींपाझै अक्तूबर तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे. अरुण जेटली का कार्यकालदो अप्रैल, 2024 में खत्म होना था. बिहार सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिनिधि के तौर पर चुने गये जेठमलानी का कार्यकाल 7 जुलाई, 2022 को खत्म होना था. बिहार में 243 और उत्तर प्रदेश में 404 विधायक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन