पटना : राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के अफसरों ने की मुलाकात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2019 9:35 AM

विज्ञापन

पटना : राज्यपाल फागू चौहान से शुक्रवार को बिहार दौरे पर आये भारतीय विदेश सेवा के तीन अधिकारियों, केन्या में तैनात उप उच्चायुक्त आशीष कुमार सिन्हा,मनु स्मृति एवं स्वधा रिजवी ने राजभवन में मुलाकात की.राज्यपाल चौहान ने भारतीय विदेश सेवा के तीनों अधिकारियों को बिहार आने पर शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल चौहान ने इन अधिकारियों को […]

विज्ञापन
पटना : राज्यपाल फागू चौहान से शुक्रवार को बिहार दौरे पर आये भारतीय विदेश सेवा के तीन अधिकारियों, केन्या में तैनात उप उच्चायुक्त आशीष कुमार सिन्हा,मनु स्मृति एवं स्वधा रिजवी ने राजभवन में मुलाकात की.राज्यपाल चौहान ने भारतीय विदेश सेवा के तीनों अधिकारियों को बिहार आने पर शुभकामनाएं दीं.
राज्यपाल चौहान ने इन अधिकारियों को बताया कि बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत समृद्ध रही है. यहां बोधगया, नालंदा, राजगीर, विक्रमशिला, वैशाली जैसे कई अहम पर्यटन स्थल हैं.
बताया कि बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए आकर्षण के प्रमुख केन्द्र बोधगया की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति है.उन्होंने कहा कि पूर्वजों को श्रद्धा स्वरूप पिंडदान और तर्पण करने ‘पितृपक्ष’ में लाखों श्रद्धालु गया आते हैं. उन्होंने अधिकारियों को राजगीर, नालंदा, विक्रमशिला आदि की शैक्षिक दृष्टि से विशेष महत्ता की भी जानकारी दी.
राज्यपाल ने कहा कि बिहार–बंटवारे के बाद झारखंड राज्य में अधिकांश खनिज–संपदा चले जाने के बाद बिहार का आर्थिक विकास अब कृषि पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि खाद्य–प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के प्रयास हो रहे हैं.राज्यपाल ने ‘कृषि रोड मैप’ के बारे में जानकारी साझा की.
राज्यपाल ने बताया कि बिहार आपदा प्रभावित राज्य है. इसका आधा हिस्सा अक्सर सुखाड़ तो आधा बाढ़ से तबाह हो जाता है. राज्यपाल ने अधिकारियों को बताया कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता–विकास के प्रयासों को तेज करने के लिए सभी कुलपतियों को विश्वविद्यालयों के सत्रों को नियमित करने के लिए कहा है.
इस दौरान अधिकारियों ने विदेश सेवा में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि केन्या जैसे कई देश भारत की प्रगति के साथ उसके विभिन्न राज्यों के विकास में भी रुचि रखते हैं. अधिकारियों ने कहा कि बिहार राज्य के पर्यटन स्थलों की महत्ता से विदेश में अवगत कराया जायेगा. मुलाकात के दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा भी उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन