महंगाई की मार : अभी प्याज को भूलकर कुछ महीने सेब का लें स्वाद

सुबोध कुमार नंदनपटना : प्याज एक बार फिर आम आदमी को रुला रहा है. यह सेब से भी महंगा हो गया है. सामान्य क्वालिटी का सेब खुदरा बाजार में 60-70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. लेकिन, एक किलो प्याज के लिए लोगों को कम-से-कम 70 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.हालांकि, खुदरा बाजार में अच्छी […]
सुबोध कुमार नंदन
पटना : प्याज एक बार फिर आम आदमी को रुला रहा है. यह सेब से भी महंगा हो गया है. सामान्य क्वालिटी का सेब खुदरा बाजार में 60-70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. लेकिन, एक किलो प्याज के लिए लोगों को कम-से-कम 70 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.हालांकि, खुदरा बाजार में अच्छी क्वालिटी का सेब 100-110 रुपये प्रति किलो तक है.
बाजार समिति के थोक कारोबारियों ने बताया कि सेब की कई वेराइटी हैं, जिसका थोक भाव 250 से लेकर 1,500 रुपये प्रति पेटी तक चल रहा है. बाजार समिति में कश्मीरी सेब 200-350 रुपये प्रति पेटी (सात किलो) है, जबकि शिमला से आने वाला सेब 400-600 रुपये प्रति पेटी (10 किलो) है.
शिमला से आने वाला सेब थोक में 50-60 रुपये प्रति किलो, जबकि कश्मीरी सेब 35-40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. मीठापुर मंडी के थोक कारोबारी संतोष कुमार ने बताया कि आवक कम होने से मंगलवार को भी प्याज में तेजी बरकरार है. फिर भी थोक भाव 43-45 रुपये प्रति किलो है. उन्होंने बताया कि आवक घटकर सात-आठ ट्रक हो गयी, जबकि सामान्य दिनों 10-12 ट्रक होती है. उन्होंने बताया कि फिलहाल प्याज के भाव में और तेजी अाने की उम्मीद है.
- खुदरा में बराबर हुए सेब और प्याज के भाव
- कहीं-कहीं सेब सस्ता और प्याज महंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




