एमयू की परीक्षा कल, कई छात्रों को नहीं मिला एडमिट कार्ड

Published at :22 Sep 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
एमयू की परीक्षा कल, कई छात्रों को नहीं मिला एडमिट कार्ड

पटना : मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा 23 सितंबर से होनी है. लेकिन स्थिति यह है कि अब भी कई छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है. न उन्हें वेबसाइट पर एडमिट का कार्ड दिख रहा है और न ही कॉलेज में ही एडमिट कार्ड आया है. खासकर वैसे छात्र जिन्होंने लेट फाइन के साथ फॉर्म […]

विज्ञापन

पटना : मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा 23 सितंबर से होनी है. लेकिन स्थिति यह है कि अब भी कई छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है. न उन्हें वेबसाइट पर एडमिट का कार्ड दिख रहा है और न ही कॉलेज में ही एडमिट कार्ड आया है. खासकर वैसे छात्र जिन्होंने लेट फाइन के साथ फॉर्म भरा था उन्हें अधिक परेशानी आ रही है.

हालांकि दूसरे तरफ लगातार विवि के द्वारा एडमिट कार्ड जारी भी जारी किया जा रहा है लेकिन देर तक फॉर्म भरे जाने की वजह से वैसे छात्रों का एडमिट कार्ड बनने में भी देरी हुई है और उनका एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं हुआ.
एडमिट कार्ड में त्रुटियां भी : दूसरी तरफ कुछ एडमिट कार्ड में त्रुटियां भी आ रही है. जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर किसी का नाम और फोटो किसी और का. इसी प्रकार कई तरह की समस्याएं आ रही हैं. रविवार को भी कॉलेज के कार्यालय खुले रहेंगे और एडमिट कार्ड बांटने का काम होगा. वहीं जिनका बाद में फॉर्म जमा हुआ है उनका एडमिट कार्ड भी विवि के द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है.
रविवार को भी कुछ एडमिट कार्ड अपलोड होने के आसार हैं. लेकिन जिनका अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिला है वे काफी सशंकित हैं क्योंकि अब सिर्फ एक दिन ही बचा है. 23 सितंबर को परीक्षा ही होनी है. छात्रों ने बताया कि कॉलेज से संपर्क करने पर विवि से संपर्क करने को कहा जा रहा है और विवि बोध गया में हैं. यहां शाखा कार्यालय में कोई सूचना इस संबंध में नहीं मिल पा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन