पटना : कंकड़बाग के इओ डेंगू की गिरफ्त में, भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजधानी में लगातार डेंगू मच्छर का प्रकोप बढ़ रहा है. यहीं वजह है कि दिन-प्रतिदिन डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आमलोगों के साथ साथ कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी भी डेंगू के गिरफ्त में आ गयी है, जो पाटलिपुत्र इलाके में स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रही है. […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में लगातार डेंगू मच्छर का प्रकोप बढ़ रहा है. यहीं वजह है कि दिन-प्रतिदिन डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आमलोगों के साथ साथ कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी भी डेंगू के गिरफ्त में आ गयी है, जो पाटलिपुत्र इलाके में स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रही है.
गौरतलब है कि पीएमसीएच के अनुसार बुधवार को 16 और गुरुवार को 17 मरीज डेंगू के मिले है. इसमें अधिकतर मरीज कंकड़बाग अंचल व बांकीपुर अंचल क्षेत्र के रहने वाले है. इन अंचलों के वार्ड के वार्ड- 40, 47, 48, 45, 46, 55 आदि है, जहां के दर्जनों मुहल्ले डेंगू प्रभावित है. इसके बावजूद निगम क्षेत्र में नियमित मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










