पटना : राजद का संगठनात्मक चुनाव सिर्फ दिखावा : डिप्टी सीएम
Updated at : 14 Sep 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जिस राजद को अक्सर लोकतंत्र पर खतरा दिखने लगता है, उसे पहले पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करना चाहिए. राजद जब तक लालू प्रसाद की जगह किसी अन्य को अध्यक्ष नहीं चुनता, तब तक पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह ही काम […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जिस राजद को अक्सर लोकतंत्र पर खतरा दिखने लगता है, उसे पहले पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करना चाहिए. राजद जब तक लालू प्रसाद की जगह किसी अन्य को अध्यक्ष नहीं चुनता, तब तक पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह ही काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि राजद में जिला प्रमुख के 48 में 40 पदों पर एक खास वर्ग का कब्जा है.
अतिपिछड़ा-दलित को सात पद दिये गये हैं. राजद का संगठनात्मक चुनाव सिर्फ दिखावा है. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि राफेल विमान खरीद में अड़ंगेबाजी करने के लिए कांग्रेस ने चौकीदार को चोर कहा, सेना का अपमान किया, सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे और देशद्रोह कानून खत्म करने तक का वादा किया, जिससे नाराज जनता ने संसदीय चुनाव में राहुल-सोनिया की पार्टी को सिरे खारिज कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




