पटना : अचानक भाजपा क्यों हुई नीतीश पर हमलावर : शिवानंद तिवारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद ितवारी ने भाजपा और जदयू के संबंधों पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि अचानक भाजपा, नीतीश कुमार पर आक्रामक क्यों हो गयी है? यह आक्रामकता भाजपा के शीर्ष के इशारे पर ही संभव है. उन्होंने ध्यान दिलाया कि पिछली ईद में गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी की […]
विज्ञापन
पटना : राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद ितवारी ने भाजपा और जदयू के संबंधों पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि अचानक भाजपा, नीतीश कुमार पर आक्रामक क्यों हो गयी है? यह आक्रामकता भाजपा के शीर्ष के इशारे पर ही संभव है.
उन्होंने ध्यान दिलाया कि पिछली ईद में गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी की एक तस्वीर ट्वीट कर मुख्यमंत्री के संबंध में खास बयान जारी किया था. नीतीश ने भी इसे अच्छा नहीं माना था. तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गिरिराज सिंहको चेताया भी था. अचानक अब ऐसा क्या परिवर्तन हो गया कि भाजपा के मंत्री से विधायक तक नीतीश कुमार पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं.
भाजपा के लोग दावा कर रहे हैं कि विगत लोकसभा चुनाव में बिहार में भी जीत के पीछे नीतीश की छवि नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा था. इस दावे को गलत भी नहीं कहा जा सकता. भाजपा का ध्यान अपने मूल एजेंडों पर है. नीतीश कुमार की बातें उन्हें पच नहीं रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










