ePaper

इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की CM नीतीश ने की सराहना, कहा- एकत्र जानकारी से भविष्य में मिलेगी मदद

Updated at : 07 Sep 2019 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की CM नीतीश ने की सराहना, कहा- एकत्र जानकारी से भविष्य में मिलेगी मदद

पटना : ‘चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बीती रात जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने से मिशन में रुकावट आने के बावजूद वैज्ञानिकों के उत्साहवर्धन का सिलसिला जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हौसला मजबूत रखने की बात कही है. वहीं, […]

विज्ञापन

पटना : ‘चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बीती रात जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने से मिशन में रुकावट आने के बावजूद वैज्ञानिकों के उत्साहवर्धन का सिलसिला जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हौसला मजबूत रखने की बात कही है.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हौसले और आत्मविश्वास से भरे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘हमें चंद्रयान-2 मिशन की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो में हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है.’ साथ ही वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि ‘एकत्र की गयी जानकारी भविष्य के वैज्ञानिक प्रयासों में मदद करेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन