पटना :सुशासन की सरकार में अपराध करने वालों को सुविधा नहीं, सजा : संजय सिंह

Updated at : 03 Sep 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :सुशासन की सरकार में अपराध करने वालों को सुविधा नहीं, सजा : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को समझ लेना चाहिए, सुशासन की सरकार में अपराध करने वालों को सुविधा नहीं, सजा मिलती है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को समझना चाहिए कि उनके पिता लालू प्रसाद कहां हैं. लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपराध की इतनी घटनाएं होती थीं, […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को समझ लेना चाहिए, सुशासन की सरकार में अपराध करने वालों को सुविधा नहीं, सजा मिलती है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को समझना चाहिए कि उनके पिता लालू प्रसाद कहां हैं. लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपराध की इतनी घटनाएं होती थीं, जिसके कारण उसे जंगलराज कहा गया. इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि लाखों सुहागिनों का सुहाग उजड़ गया, अपहरण के काले कारोबार ने हजारों माताओं की गोद सूनी कर दी. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल के सच बेहद कड़वा हैं.
कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का ज्ञान तब तक अधूरा है, जब तक वह अपने ही परिवार के 15 वर्षों के शासन का अध्ययन नहीं कर लेते. तेजस्वी को भ्रष्टाचार के मामलों में कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली जाना पड़ता है. दूसरी ओर वह सामाजिक न्याय के नाम पर आंदोलन का दिखावा कर रहे हैं. तेजस्वी न्यूनतम योग्यता औरा मैक्सिमम करप्शन के उदाहरण हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन