पटना : 6724 आवेदकों का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वीकृत, 6037 को लोन

Updated at : 02 Sep 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 6724 आवेदकों का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वीकृत, 6037 को लोन

डीएम ने की सात निश्चय योजना की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर रहे सख्त पटना : पटना जिले में बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मिले 8259 आवेदनों में से 6724 को मंजूरी देदी गयी है. इनमें से 6037 आवेदकोंको बैंक व वित्त निगम से ऋण उपलब्ध कराया गया है. रविवार को सात निश्चय से […]

विज्ञापन
डीएम ने की सात निश्चय योजना की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर रहे सख्त
पटना : पटना जिले में बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मिले 8259 आवेदनों में से 6724 को मंजूरी देदी गयी है. इनमें से 6037 आवेदकोंको बैंक व वित्त निगम से ऋण उपलब्ध कराया गया है. रविवार को सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कुमार रविने यह जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने डीआरसीसी की सहायक प्रबंधक कंचन सिन्हा के बैठक से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुएउनके एक दिन का वेतन स्थगितकरते हुए स्पष्टीकरण लेने का निर्देश जिला योजना पदाधिकारी को दिया. उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा.
डीआरसीसी के शिविर में हर पदाधिकारी ले दस आवेदन
समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20173 प्राप्त आवेदनों में से 17203 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. इनमें से 16739 लाभार्थियों को भुगतान किया जा रहा है.
साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम योजना के तहत 46588 आवेदन पत्रों में से 46414 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. उन्होंने डीआरसीसी से संबंधित आयोजित होने वाले शिविर में विकास मित्र, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत कम से कम 10 आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. जिला योजना पदाधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गयी.
शिविर की जानकारी वाट्सएप ग्रुप में दी जाये
प्रतिमाह आयोजित होने वाले कैंप की सफलता के लिए शिविर की जानकारी वाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
इसके अलावा हर घर नल योजना में प्रखंड खुसरूपुर, दुल्हन बाजार, दनियावां की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया. जिला पंचायत के माध्यम से हर घर नल का जल (ग्रामीण) योजना के तहत कुल 3154 वार्डों में से 1867 वार्ड में कार्य शुरू किये जा चुके हैं.
अब तक सिर्फ दो वार्डों में पूरी की गयी पक्की गली-नाली
डीएम ने कहा कि पीएचइडी (पूर्वी एवं पश्चिमी) के माध्यम से हर घर नल का जल ग्रामीण योजना की सूची वार्ड वार बीडीओ से मांगी. पीएचइडी प्रमंडलों द्वारा 828 वार्डों में से 174 वार्डों में कार्य किया गया है, जिससे 27448 परिवार लाभान्वित हुए हैं.
साथ ही हर घर तक पक्की गली नली (शहरी) योजना के अंतर्गत फतुहा प्रखंड में 27 वार्ड के विरुद्ध सिर्फ दो वार्डों में पूरा किया गया है. इस संबंध में डीएम द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी फतुहा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया. इसके योजना के लिए कितनी राशि की आवश्यकता है. उसका वार्डवार आकलन करने के लिए सभी कार्यपालक नगर निगम, नगर निकाय को निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन