झारखंड के तीन व्यक्तियों समेत बिहार में 1324 नये कोरोना संक्रमित मिले, कुल मरीजों की संख्या हुई 1,36,337

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 1324 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,36,337 हो गयी है.
पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 1324 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,36,337 हो गयी है.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 154 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा भागलपुर जिले में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. यहां 125 कोरोना संक्रमित मिले.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के छह जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे. मुजफ्फरपुर में 72, मधुबनी में 68, पूर्णिया में 65, गोपालगंज में 58, पूर्वी चंपारण में 52 और गया में 52 कोरोना संक्रमित पाये गये.
इसके अलावा भोजपुर में 43, मधेपुरा में 42, समस्तीपुर में 40, बेगूसराय में 36, नालंदा में 34, सहरसा में 33, सुपौल में 31, वैशाली में 30, पश्चिम चंपारण में 28, औरंगाबाद में 27, सीतामढ़ी में 27, सारण में 26, बक्सर में 24, सीवान में 24, अररिया में 22, खगड़िया में 20 और रोहतास में 20 कोरोना संक्रमित मिले.
वहीं, बिहार के 13 जिलों में कोरोना वायरस के आंकड़े 20 से नीचे रहे. अरवल में 19, दरभंगा में 18, लखीसराय में 17, जमुई में 14, जहानाबाद में 14, कटिहार में 14, , शेखपुरा में 14, बांका में 13, किशनगंज में 12, शिवहर में 12, मुंगेर में 10, कैमूर में 07 और नवादा में 03 कोरोना पॉजिटिव मिले.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के 38 जिलों से मिले 1324 मामलों में झारखंड के तीन और हरियाणा के एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी कोरोना संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.
झारखंड के गोड्डा के व्यक्ति का सैंपल भागलपुर में लिया गया था. जबकि, झारखंड के ही कोडरमा और साहेबगंज के व्यक्तियों का सैंपल राजधानी पटना में लिया गया था. इसके अलावा हरियाणा के फरीदाबाद के एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










