पटना में बारिश होने की आस अब भी बाकी

Updated at : 29 Aug 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में बारिश होने की आस अब भी बाकी

पटना : बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान भी से सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. बरसाती मौसम में असामान्य माने जा रहे इस तापमान से शहर पूरा दिन झुलसा. हालात यह रही कि आज कई जगह राहगीर पेड़ की छांव में खड़े दिखायी दिये. […]

विज्ञापन
पटना : बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान भी से सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. बरसाती मौसम में असामान्य माने जा रहे इस तापमान से शहर पूरा दिन झुलसा. हालात यह रही कि आज कई जगह राहगीर पेड़ की छांव में खड़े दिखायी दिये. दरअसल हवा में नमी की मात्रा सामान्य से काफी कम 65 फीसदी रही. इसलिए गर्मी अधिक अनुभव की गयी.
हालांकि, पटना सहित बिहार में अभी बारिश होने की पूरी संभावना है. लेकिन, चल रहा ड्राय स्पैल फसलों के लिए सर्वाधिक घातक माना जा रहा है. आइएमडी, पटना के मुताबिक वर्तमान में टर्फ लाइन झारखंड से गुजर रही है. अगर यह टर्फ लाइन ऊपर की ओर खिसकी, तो निश्चित तौर पर एक बार फिर बारिश हो सकती है.
बुधवार को बिहार में कहीं भी नहीं हुई बारिश
माॅनसून ने इस बार रुला दिया है. बिहार में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है. जहां तक पटना का सवाल है, अभी तक सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है. कुल मिला कर देखा जाये, तो पिछला हफ्ता कमोबेश ड्राय रहा है.
आइएमडी, पटना की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बुधवार को पानी की एक बूंद नहीं गिरी है. मौसम पूरी तरह शुष्क गया है. बिहार में अभी तक की समयावधि की नाॅर्मल बारिश का आंकड़ा 770 की तुलना में केवल 653 मिलीमीटर बारिश हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन