तेजस्वी अपनी पार्टी की चिंता करें : संजय सिंह
Updated at : 28 Aug 2019 3:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव चिंतन नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करें. उनकी पार्टी टूट के कगार पर है. राजद के सभी नेता पार्टी छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं. जदयू प्रभावी पार्टी है. नीतीश कुमार बिहार के प्रभावी नेता हैं. उनकी बात हर समुदाय के […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव चिंतन नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करें. उनकी पार्टी टूट के कगार पर है. राजद के सभी नेता पार्टी छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं. जदयू प्रभावी पार्टी है. नीतीश कुमार बिहार के प्रभावी नेता हैं. उनकी बात हर समुदाय के लोग सुनते और मानते हैं. सिंह ने तेजस्वी यादव को संबोधित कर कहा है कि जात-पात और धर्म से कोई नीच नहीं होता. इंसान अपनी नियत से नीच बन जाता है.
जनता सब देखती है, जो कोई भी उसकी नजरों में गिरा उसके लिए जनादेश सपना बन जाता है. भ्रष्ट-बंधन के नाटकीय उपक्रम से जनादेश की उम्मीद बेमानी है. महागठबंधन कितना भी बड़ा हो इससे एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ता है. महाभारत में भी पांडवों को कौरवों के बड़े होने से कोई फर्क नहीं पड़ा था. नीतीश कुमार सत्य के साथ राजनीति करते हैं और अंत में जीत सत्य की ही होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




